मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
औरंगाबाद:- ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित संत पदारथ भवन के प्रांगण में जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार यात्रा के तहत गुरुवार की संध्या पहुंचे। उनके आगमन पर प्रखंड भर के जदयू के सभी कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र व बुके देकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह व संचालन प्रखंड प्रवक्ता डॉ रामेश्वर कुशवाहा ने किया। संबोधित करते हुए संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि बिहार यात्रा के दौरान सभी जिलों के लोगों से संपर्क कर उनकी समस्या को जाना जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों की समस्या सरकार तक पहुंचाने के लिए यह मेरा बिहार यात्रा निकला हुआ है। मैं अभी लगभग डेढ़ दर्जन जिलों में जाकर लोगों से संपर्क किया हूं। जो भी समस्या आ रही है उसे राज्य सरकार के पास पहुँचाया जा रहा रहा है। जदयू की सरकार में राज्य में काफी विकास हो रहा है। योजनाओ का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष प्रशिक्षण प्रकोष्ठ सह संगठन क्षेत्रीय प्रभारी जदयू के सुनील कुमार ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को पाटी में मिलने से जदयू पाटी में मजबूती आई है। इनके मार्गदर्शन में हम युवाओं के बीच में नेतृत्व विकास का कार्य करेंगे और सुंदर समाज बनायेंगे। इस कार्यक्रम के पश्चात खरांटी पुल के समीप शहीद जगतपति के स्मारक पर माल्यार्पण कर समाजसेवी वीरेंद्र प्रसाद के आवास पर पहुंच कर उनसे मुलाकात किया। लगभग एक वर्ष पूर्व समाजसेवी वीरेंद्र प्रसाद के पिता का स्वर्गवास हो गया था। इसी को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने उनसे मुलाकात कर शोक प्रकट किया। कहा की दुख की घड़ी में जदयू परिवार आपके साथ है। वीरेंद्र प्रसाद ने भी पार्टी को मजबूत व सशक्त बनाने की बात कही। इस अवसर पर जदयू नेता अशोक पांडे, अजय गुप्ता, नागमणि वर्मा, चंद्रभूषण मेहता, जेपी कुशवाहा, मुखिया प्रतिनिधि जयकुमार जॉनी, बबन ठाकुर, सुरीठ सिंह, देवेन्द्र कुमार गौतम सहित अन्य उपस्थित रहे।
