कमलेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ;-
डेहरी /डालमियानगर
सीबीएसई दसवीं की परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी डालमियानगर के मॉडल स्कूल में दर्जनों छात्रों व अभिभावकों ने विद्यालय परिसर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। विद्यालय परिसर में छात्र द्वारा जमकर किये गए हंगामे के बाद विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने सभी छात्रों को दौड़ा कर विद्यालय के बार खदेड़ दिया। मामला यही तक नहीं रुका, हंगामे वह गाली-गलौज के बीच विद्यालय के छात्रों व प्रबंध समिति की ओर से डालमिया नगर थाने में अलग-अलग लिखित शिकायत दि गई। हालांकि छात्रों के आक्रोश को शांत करने के लिए विद्यालय प्राचार्य आरपी शाही ने छात्रों व अभिभावकों को एक पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने सीबीएसई को लिखा है कि परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर छात्रों की शिकायत के बीच या तो परीक्षा परिणाम में सुधार किया जाए या आवश्यकतानुसार परीक्षा परिणाम को पुनः रद्द कर दिया जाए। भाकपा माले नेता अशोक सिंह व अन्य अभिभावकों का आरोप था कि विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंध समिति के कारण परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियां हुई हैं। शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मुकेश पांडेय समेत अन्य सदस्यों व प्राचार्य आरपी शाही ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। किंतु छात्र मानने को तैयार नहीं थे। ततपश्चात प्राचार्य ने सीबीएसई को यह पत्र लिखा कि परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को या तो सुधार आ जाए या रद्द किया जाए। उक्त पत्र की प्रति अभिभावकों और छात्रों को दी गई तब जाकर छात्र शांत हुए। हालांकि इन सबके बीच छात्रों की ओर से एक लिखित शिकायत डालमियानगर थाने में प्राचार्य व प्रबंध समिति के खिलाफ दिया गया है। जबकि प्रबंध समिति ने कुछ छात्रों पर विद्यालय में हंगामा करने की लिखित शिकायत डालमियानगर थानेत्र में दी है। देखना होगा इस मामले में आगे और क्या होता है।
