स्तनपान करने से शिशु में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है ; डॉ स्वाती सिखा


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 
विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के तत्वावधान में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा सासाराम प्रखंड के नहौना आंगनबाड़ी केंद्र पर पोस्टर प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित धात्री महिलाओं को स्तनपान कराने के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें इसके फायदे से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अभिषेक कुमार एवं डॉ स्वाति शिखा ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि स्तनपान कराने से विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव होता है वहीं शिशु में भी रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। पोस्टर प्रस्तुति 2016-17 सत्र के मेडिकल इंटर्न छात्रों द्वारा की गई जिसमें स्तनपान कराने के लिए जागरुकता संबंधी जानकारी दी गई थी। कार्यक्रम में विभाग के कर्मचारी अरविंद कुमार एवं सुप्रभा ने सहयोग किया। इसी बीच विभाग द्वारा स्तनपान को लेकर एक वेबीनार का भी आयोजन किया गया। इस वेबीनार के पेट्रोन गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एम एल वर्मा थे जबकि मुख्य अतिथि एनएमसीएच के प्राचार्य डॉक्टर विनोद कुमार थे ।कार्यक्रम में डॉक्टर अनिमेष गुप्ता, डॉक्टर नवीन कुमार एवं डॉक्टर अरशद अयूब ने स्तनपान को लेकर विभिन्न जानकारियां शेयर की ।कार्यक्रम के समन्वयक डॉ अभिषेक कुमार रहे जबकि इसका संचालन डॉक्टर स्वाती शिखा ने किया। इसमें एक सौ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और स्तनपान से संबंधित जानकारी एक दूसरे को शेयर किया।