मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- मानवाधिकार मिशन बारूण टीम के पदाधिकारी द्वारा बारूण के अंचलाधिकारी राणा अक्षय प्रताप को शुक्रवार को अंचल कार्यालय में बुके और सौल भेंट कर सम्मानित किया गया । बारूण में नव पदस्थापित सीओ को स्वागत के लिए सम्मान दिया गया। साथ ही उन्हें बारूण में बेहतर कार्य सेवा कर समाज में शांति और सौहार्द बनायें रखने को लेकर, इनकी गतिविधियों को देखकर दिया गया है। यह बात मानवाधिकार मिशन के प्रखंड अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा। संजय तिवारी ने बारूण सीओ से अपिल करते हुए कहा कि जनसमस्याओं की बिन समय लगाये हुये सुलझाने का प्रयास होगा आपका ऐसा विश्वास है। क्योकि कि एक साधरण कार्य के लिए लोग प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाते है ,जो उचित नही है। बताते चले कि सीओ को लगातार यहां के लोग सम्मानित कर रहे हैं। इस दौरान मानवाधिकार के मीडीया प्रभारी आचार्य मयंक शास्त्री,उपाध्यक्ष धीरज कुमार गुप्ता, प्रवक्ता अवध सिंह, बजरंगी कुमार सिंह, मणि पाण्डेय, धनंजय कुमार, सुनिल कुमार, रंजन कुमार,मो.आशिक,मुन्ना मौजूद रहे।
