मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- बारूण में शनिवार के सुबह करीब 9 बजे लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान का जन आशीर्वाद यात्रा की रथ पहुंचेगी। जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर लोजपा नेता नवीनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह उपप्रमुख प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह ने जबरदस्त तैयारियां की है। विजय कुमार सिंह ने बताया कि चिराग पासवान आज सुबह 9 बजे बारूण पहुंच जाएंगे। चिराग पासवान के द्वारा कॉमरेड भूतपूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव के प्रतिमा का अनावरण एवं पाटी कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे। इसके साथ जन समूह का संबोधन कर जनता से आशिर्वाद लेंगे। बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा एवं चिराग पासवान के स्वागत को लेकर भव्य तैयारियां की गई है। बारूण प्रखंड सीमा योगिया से लेकर बारुण केशव मोड़ और सोननगर तक कुल 6 तोरण द्वार बनाए गए हैं। 10 सेट भांगड़ा बैंड बाजा के साथ उनका विधिवत स्वागत किया जाएगा। 4 घोड़े की व्यवस्था की गई है। बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर नवीनगर विधानसभा के हजारों पार्टी के समर्थक मौजूद रहेंगे।
