विकाश कुमार की रिपोर्ट ;-
नासरीगंज( रोहतास).
नासरीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मौना बाजार स्थित शकीला मार्केट में जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में डॉ पिन्टू कुमार को जाप सेवा दल के जिला अध्यक्ष बनने पर स्वागत समारोह सह एक दिवसीय सांगठनिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जाप सेवा दल रोहतास के जिला अध्यक्ष डॉ पिन्टू कुमार को माला पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम में उपस्थित जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के जिला अध्यक्ष ई विशाल कुशवाहा ने कहा कि बैठक में निजीकरण एवं महंगाई के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति भी तैयार किया गया एवं पंचायती चुनाव आचारसंहिता को ध्यान में रखते हुए एक सितंबर को प्रखंड मुख्यालय तिलौथू पर होनेवाला अनिश्चित कालीन धरना को रद्द किया गया। जाप सेवा दल के नवमनोनित जिला अध्यक्ष डॉ पिन्टू कुमार ने कहा कि पप्पु यादव के मानवतावादी विचारों को पालन करते हुए समाज मे गरीब एवं कमजोर लोगो के लिए मुफ्त में स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं सभी प्रखंड में निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन राजपुर प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार ने किया।इस दौरान जाप के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सरफुदिन अंसारी,महिला प्रकोष्ठ के कार्यकरी जिला अध्यक्ष रिजवाना खातून,प्रवक्ता सोनू पासवान,काराकाट प्रखंड अध्यक्ष लाल बाबू सिंह,छात्र परिषद उपाध्यक्ष अजय कुमार,राजपुर युवा परिषद अध्यक्ष महमूद आलम,राजपुर छात्र परिषद के अध्यक्ष राहुल यादव,जितेश कुमार,सोनू गुप्ता,दीपक सिंह,अक्षय कुमार,राजपुर के समाजिक कार्यकर्ता चंदन कुमार,पडूरी के दीपक पासवान,बलिगांव के पप्पु कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
