मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- बारूण प्रखंड मुख्यालय के परिसर में पंचायत निर्वाचन 2021 से संबंधित तैयारी की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन जिलापदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। डीएम और एसपी उपस्थित पदाधिकारी से चुनाव में नामांकन की तैयारी की समिक्षा, बुथों की भौतिक सत्यापन, विधि व्यवस्था, आचार संहिता के सम्बंध में कई निर्देश दिये। पंचायत चुनाव 2021को लेकर सफल संचालन हेतु अनेक दिशा निर्देश जारी किया गया है। अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते कई महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में चर्चा करते हुए गंभीरता पूर्वक एवं ससमय करने का आदेश भी दिया गया। साथ ही सख्त निर्देश दिया गया कि किसी भी पदाधिकारी के स्तर से कोताही बरतने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल ने कहा कि नामांकन के दिन बड़ा बैनर पदवार लगाना है। सभी काउंटरों पर एक ही समय का घड़ी इस्तेमाल किया जाएगा। प्रखंड स्तरीय नामनिर्देशन कोषांग के पदाधिकारी एवं कर्मियों को नाम निर्देशन प्रक्रिया एवं निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दिया। पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने सभी थाना के थानाध्यक्ष से 107 की कार्रवाई के बारे में जानकारी लिया और समय रहते पूर्ण करने का दिशा निर्देश जारी किया। चुनाव के दौरान बालू, शराब एवं रूपए से संबंधित विशेष निगाह बनाए रखने एवं वाहन जांच अभियान पर बल दिया गया। बीडीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 228 बुथों की संख्या है। चुनाव में आचार संहिता लगाया गया है, जिसमें किसी भी प्रत्याशी को सार्वजनिक स्थल व गांव के दीवारों पर पोस्टर चिपकाने वर्जित है।बिना अनुमति के कीई भी सभा,बैठक,रैली,जूलूस नही निकालेंगे। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है। आचार संहिता के उल्लंघन करने वाले पर सख्त कानूनी कारवाई की जाएगी। बैठक में सीओ राणा अक्षय प्रताप सिंह,बारूण थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा, नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष अजय शंकर, ऋषिअप थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, जम्होर थानाध्यक्ष संजय कुमार,प्रखंड वरीय उप समाहार्ता आलोक कुमार,सीआई अरविंद कुमार सिंह के साथ सभी सेक्टर पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी शामिल रहे।
