बी एम एस पाठ्यक्रम में हेल्थकेयर मैनेजमेंट विशेषीकरण शामिल


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी  /रोहतास 
रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित प्रबंधन शिक्षा संकाय द्वारा वर्तमान सत्र से स्नातक पाठ्यक्रम बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज बीएमएस के चौथे बैच से हेल्थ केयर मैनेजमेंट में विशेषीकरण विद्यार्थियों हेतु उपलब्ध करा दिया गया है। पूर्वी भारत में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय ऐसा पहला संस्थान बन गया है जहां विपणन, वित्त एवं मानव संसाधन के अलावा सत्र 2021=22 से पाठ्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन जुड़ गया है जहां स्नातक स्तर पर ही यह व्यवस्था उपलब्ध हो गई है। प्रबंध शिक्षा संकाय में स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन के शामिल होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर   एम एल वर्मा, कुलसचिव डॉ राधेश्याम जायसवाल तथा संकाय के डीन प्रोफेसर आलोक कुमार तथा उनके अध्यापकों के दल ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामना संदेश में उक्त अधिकारियों ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवा से जुड़ा प्रबंधन एक ऐसी कुशलता प्रदान करता है जिससे समाज सीधे लाभान्वित होता है ।प्रबंधन शिक्षा के विद्यार्थी इसका अध्ययन करके आज के परिवेश में सामाजिक उत्थान एवं निरोगीकरण में और ज्यादा सहयोग प्रदान करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीन प्रोफेसर आलोक कुमार ने बताया कि समय की मांग के अनुसार पाठ्यक्रम को तैयार किया गया है और स्वास्थ्य प्रबंधन से जुड़े समस्त आयामों को अध्ययन की परिधि में रखा गया है। विश्वविद्यालय के एकेडमिक डायरेक्टर सुदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में इंटर्नशिप तथा कैंपस प्लेसमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यहां यह उल्लेखनीय है की ग्रामीण विकास एवं प्रबंधन पाठ्यक्रम सरकार द्वारा अनुमोदित बीबीए पिछले वर्ष से ही सफलतापूर्वक चल रहा है। संस्थान के इस सफलता पर कुलाधिपति  सह सांसद गोपाल नारायण सिंह, सचिव गोविंद नारायण सिंह एवं प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने संकाय के इस कार्य को सराहनीय कदम बताते हुए हर संभव  सहयोग देने की बात कही है।