बारूण में मनाया गया नाग बाबा पूजा महोत्सव


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

बारूण(औरंगाबाद):- नव ज्योति युवा परिषद नागेश्वर बारूण के तत्वाधान में " नाग बाबा पूजा महोत्सव " के साथ मेले का भी आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटनकर्ता राजन सिंह एमएल सी और विशिष्ट अतिथि त्रिविक्रम नारायण सिंह नारायणा, मेडिकल कॉलेज इन हॉस्पिटल के निर्देशक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किए। मेले की अध्यक्षता कुश चौधरी और संचालन वीआईपी पार्टी के जिला प्रवक्ता राजेश कुमार चौधरी ने की। त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि सावन का महीना में सच्चे मन से भोले नाथ के पुजन किया जाए तो हर मनोकामना पूर्ण होती है। भगवान से प्रार्थना किए के क्षेत्र के सुख,समृद्धि और मानव कल्याण के लिए भगवान महादेव हमेशा लोगों पर आशिर्वाद बनाए रखें। पूजा समिति के मुख्य कार्यकर्ता शम्भू चौधरी, पारस चौधरी,गुरु चौधरी ,चुनीलाल चौधरी ,अरुण चौधरी ,संजय चौधरी ,सिकंदर चौधरी, धीरज चौधरी, हरीनारायण चौधरी, शंकर चौधरी ,भूपेंद्र चौधरी के साथ हजारों हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे।