गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी/रोहतास।
रेल मंडल स्तर पर रेल प्रशासन और रेल यूनियनों के बीच होने वाली सबसे महत्वपूर्ण बैठक स्थाई वार्ता तंत्र (पीएनएम )की बैठक मे प्लान्ट डिपो डीडीयू के रेलकर्मीयो के हितो से संबंधित कई महत्वपूर्ण फैसले ईसीआरकेयू और रेल प्रशासन के बीच लिए गए। मुख्य बीडब्ल्यू,पीडी एचसी यादव के अध्यक्षता में प्लान्ट डिपो प्रशासनिक भवन स्थित सभा कक्ष में सौहार्द पूर्ण वातावरण में बैठक संपन्न हुआ।जिसका संचालन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी दीपक राज राय ने किया।
बैठक मे हुए महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी देते हुए ईसीआरकेयू के केंद्रीय संगठन सचिव सह प्लान्ट डिपो पीएनएम प्रभारी बी बी पासवान ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से प्लान्ट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना स्थित सभी शौचालय का मरम्मत, नियमित साफ-सफाई करने एवं महिला कर्मचारियों हेतु सभी अनुभागों में अलग से शौचालय निर्माण, कारखाना कर्मचारियों को जुलाई 2017 से अगस्त-2019 तक का समयोपरि भत्ता सातवें वेतन आयोग के अनुसार नये दर से अंतर एरियर का भुगतान, संरचनाशाला अनुभाग के कर्मचारियों हेतु नई साइकिल स्टैंड का निर्माण,टीएमसी अनुभाग के कर्मचारियों का मार्च 2021 से बकाया समयोपरी भत्ता का भुगतान किया जाएगा। वहीं टीएमसी कर्मचारियों को राष्ट्रीय अवकाश के दिन काम करने पर एनएच का भुगतान,रेलवे बोर्ड के परिपत्र संख्या 212 /2019 के तहत वेतन एवं वेतनवृद्धि का निर्धारण का एरियर भुगतान तथा शेष बचे कर्मचारियों का अगस्त 2021तक वेतन का निर्धारण ,संरचनाशाला अनुभाग, टीएमसी अनुभाग ,फ्लैश वट्ट बिल्डिंग प्लान्ट एवं स्टोर कर्मचारियों के लिए सेफ्टी बूट अक्टूबर 2021 तक वितरण करने का निर्णय लिया गया।
पासवान ने कहा कि कारखाना कर्मचारियों के लिए सेफ्टी आइटम जैसे गोग्लस अप्रान,हेलमेट, हैंड ग्लोब्स आदि का वितरण अभिलंब किया जाएगा एव॔ प्लान्ट डिपो कारखाना के अंतर्गत संरचनाशाला एवं टीएमसी कर्मचारियों हेतु गोदरेज लॉकर उपलब्ध कराने ,कारखाना स्थित सभी अनुभागों खराब पड़े आरो का अविलंब मरम्मत कराने ,टीएमसी लाईन में कार्यरत सभी मशीनों पर मोडिफाइड कर मानक के अनुसार कोच देने,टीएमसी लाइन में कार्यरत सभी कर्मचारियों को कार्ड पास अविलंब उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में यूनियन के तरफ से ईसीआरकेयू के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश कुमार,उपाध्यक्ष प्रसाद,सहायक महाम॔त्री चन्दा, पीएनएम प्रभारी प्लान्ट डिपो सह केंद्रीय संगठन सचिव बीबी पासवान,एसपी सिंह,सुल्तान अहमद,एके उपाध्याय,रामजी यादव,एके गुप्ता,केदार तिवारी,मोहन राम,दिनेश सिंह,बीबी सिंह,बृज मोहन,राम लाल,महिला प्रतिनिधि के तौर पर मधु चौधरी सहित सभी शाखा अधिकारी उपस्थित थे |
