रक्तवीर सम्मान सह वृक्षारोपण का होगा आयोजन बैठक कर अभिनव कला संगम सदस्यों ने लिया निर्णय


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी। रोहतास

वैश्विक महामारी कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर जहां जिला प्रशासन द्वारा अपनी अपनी तैयारी की जा रही है। वहीं अभिनव कला संगम भी सामाजिक उद्देश्यों के साथ अपनी जिम्मेवारी निभाने में जुटी है। इसी के तहत पिछले दिनों अभिनव कला संगम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। रक्तदान करने वाले रक्त वीरों के लिए संस्था द्वारा 8 अगस्त को डालमियानगर ड्रीम हाउस परिसर में सम्मान समारोह सह वृक्षारोपण कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है। शहर के स्टेशन रोड स्थित एक निजी होटल में संस्था की बैठक अध्यक्ष कौशलेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में की गई। जिसमें महासचिव कमलेश कुमार ने कहा कि जहां एक और रक्त की कमी से जूझने वालों  के लिए विषम परिस्थिति में भी पिछले दिनों सफल पूर्वक रक्तदान शिविर का आयोजन कर संस्था ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई है। वही ऑक्सीजन का कमी ना हो, इसके लिए संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी वृक्षारोपण अभियान किया जाएगा। सभी उपस्थित रक्त वीरों को संस्था द्वारा वृक्ष का भी वितरण किया जाएगा। तथा लोगों को भी वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया जाएगा। बैठक में संस्थागत चर्चा के अलावा आने वाले दिनों में कोरोना गाइडलाइन के तहत कई अन्य सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में निदेशक प्रोफेसर रणधीर सिन्हा, सचिव नंदन कुमार, सलाहकार संजय सिंह बाल, कोषाध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, संस्थापक सदस्य रामकृष्ण उर्फ बड़कू शर्मा, विनय मिश्रा, सीमल सिंह, संजय यादव, कलाम हाशमी, शिव गुप्ता ,संजय सिंह, विजय चौरसिया, मनोज पांडेय, संतोष कुमार, शंभू शेम आदि उपस्थित थे।