कमलेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ;-
डेहरी /डालमियानगर
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के द्वारा पतंजलि योग समिति जिला रोहतास के तत्वधान में आर्युवेद शिरोमणि श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के 4 अगस्त 2021 दिन बुघबार को जन्मदिन के शुभ अवसर पर जड़ी-बूटी दिवस धूमधाम से मनाया। इस शुभ अवसर पर पतंजलि जिला प्रभारी उमाशंकर प्रसाद ने कहा हमारे मार्गदर्शक आचार्य बालकृष्ण जी महाराज बाल्यकाल से गुरुकुलीय शिक्षा पद्धति में शिक्षित एवं दीक्षित, महान कर्मयोगी श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज बहुआमी व्यक्तित्व व अदभुत प्रतिभा के धनी है। पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के स्वप्नो व संकल्पों के दृष्टा तथा पतंजलि योगपीठ के संपूर्ण अनुष्ठान को मूर्त रूप देने वाले महान सृषटा व शिल्पी है। महर्षि चरक, सुश्रुत, धनवंतरी आदि ऋषियों द्वारा प्रतिष्ठापित आर्युवेद की शाशवत परंपरा के प्रखर संरक्षक एवं प्रबंल पोषक है। वर्तमान में आर्युवेद को विश्व पटल पर वैज्ञानिक प्रभावों के साथ सर्वाधिक प्रचारित व प्रतिष्ठापित करने का श्रेय आचार्य श्री बालकृष्ण जी को जाता है। पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने कहा आचार्य बालकृष्ण जी के जन्मदिन पर हम लोगों ने सैकड़ों जड़ी बूटियों पौधों का वितरण किया जिसमें गिलोय, तुलसी ,पत्थरचट्टा, एलोवेरा हरसिंगार सदाबहार आदि पौधों मुख्य रूप बाटा गया एवं पत्थरचट्टा , गिलोय ,एलोवेरा और तुलसी के पौधों को भी लगाया गया। इस शुभ अवसर पर उपस्थित पतंजलि जिला प्रभारी उमाशंकर प्रसाद ,पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनाराय सिंह, जिला सह प्रभारी विनय कुमार सिंह, अनुमंडल प्रभारी रणविजय सिंह, जिला महामंत्री विमल कुमार सिंह, संगठन मंत्री शैलेंद्र प्रसाद सिंह, जिला संरक्षक रामानंद सिह, पूर्व चेयरमैन शंभू राम ,विनोद पासवान, कामेश्वर सिंह, बबन सिंह, हरिनारायण सिंह, अरुण कुमार, छोटेलाल सिंह, कृष्णा पासवान, जितेंद्र सिंह, संतोष कुमार सोनी, राम नरेश शर्मा, प्रभु शर्मा, ओम प्रकाश यादव, अजय यादव, मनोज कुमार, राजीव रंजन, आशीष कुमार, आर्यन कुमार, मुमताज कुरैशी, दिनेश प्रसाद, जय प्रकाश पासवान सैकड़ों भाइयों एवं बहनों ने इस शुभ अवसर उपस्थित होकर जड़ी बूटी पौधों को लिए और लगाने के लिए संकल्प भी लिया।
