गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
विक्रमगंज /रोहतास
भीम आर्मी सह आजाद समाज पार्टी दोनो के संयुक्त तत्वावधान में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के द्वारा रोहतास जिले के काराकाट थाना अंतगर्त ग्राम बुढ़वल का दौरा किया गया । बता दे कि विगत कुछ दिन पहले दिनदहाड़े दलित समाज से आने वाले नेपाली पासवान व भिखर राम को सामंतियो ने गोली मारकर जख्मी कर दिया । बिक्रमगंज अनुमंडल में इस तरह की अपराध आम बात हो गई है खासकर दलितों को टारगेट किया जा रहा है जिससे यह साफ स्पष्ट है कि यंहा के भ्रष्ट DSP राजकुमार जी पूरी तरह से अपराध रोकने में फेल है और तो और अपनी जाति और वर्दी का अकड़ दिखाते हुए उल्टा पीड़ित परिवार पर ही मुकदमा ठोक दे रहे है इसलिए अभिलंब ऐसे जातिवादी DSP को निलंबित किया जाना चाहिए। सारे आरोपी सलाखों के पिछे है लेकिन वे बहुत जल्द जेल से बाहर आ जाएंगे क्योंकि DSP साहब का सरंक्षण जो प्राप्त है ।
