मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- अवैध बालू को लेकर बारूण के विभिन जगहों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जिस दौरान बालू लदे कई गाडियो को भी पकड़ा जा रहा है। इसके बावजूद बालू के अवैध कारोबारियों में जरा सा भी मनोबल की कमी नही दिख रही है।लगातर अवैध बालू का सोन नदी से खनन और अवैध भंडारण जारी है।इसी क्रम में गुरूवार को अवैध बालू के विरुद्ध संयुक्त छापेमारी की गयी।जिसमे में जिला खनिज विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, खान निरीक्षक आजाद आलम और थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा शामिल थे।जिस दौरान विभिन जगहों पर छापेमारी की गयी। इसी क्रम में बारूण थाना क्षेत्र के बारूण- नवीनगर सड़क के झूमर डीहरा पेट्रोल पंप के समीप से एक ट्रक पकड़ा गया, जिस पर अवैध बालू लदा हुआ था। थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी दल को देखते ही चालक अपना ट्रक छोड़ कर फरार हो गए। ट्रक को जब्त करते हुए अज्ञात ट्रक चालक व मालिक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
