मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड के शीर्ष मुख्यालय के निर्देश पर मंगलवार को बिजली चोरी रोकने के लिए,जले हुए मीटर को बदलने एवं बकायदारों का लाईन काटने का अभियान चला। सहायक विद्युत अभियंता उज्जवल कुमार के नेतृत्व में बारूण में अभियान चलाया गया। इस दौरान 5 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। बिजली चोरी करने वालो में बारूण खेमदा के सनुउलाह अंसारी, मुख्तार अंसारी, आलमगीर, अशोक प्रसाद, शंम्भु चौधरी को बिजली चोरी करते पकड़े गए हैंं। जिन पर प्रति व्यक्ति 27377/- रूपैय का जुर्माना लगाया गया है साथ ही बारूण थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया कि सभी के घरों में विद्युत मीटर बाइपास कर मेन सर्विस तार से एक अलग तार जोड़कर बिजली का चोरी करते हुए पाया गया। बारूण थाने में बिजली चोरी की प्राथमिकी कनीय विद्युत अभियंता मनोज कुमार ने दर्ज कराई है। छापामारी अभियान में प्रोजेक्ट जेई अमरेश कुमार ,लाईन मैन धीरेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य विधुत कर्मी शामिल थे। एक हजार से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने काटने का भी अभियान चलाया छा रहा है।
