मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
औरंगाबाद:- अम्बा प्रखंड के भरौंधा गांव में विहंगम योग के वर्तमान आचार्य सदगुरू अनंत श्री स्वतंत्रदेव महाराज जी के 74 वां जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया कृष्ण सिंह और संचालन जिला सह संयोजक विनोद कुमार वर्मा ने की। सदगुरुदेव के जन्मोत्सव के अवसर पर स्वागत गान, मंगलगान, माल्यार्पण और अखंड ज्योति को प्रज्ज्वलित कर किया गया साथ ही स्वर्वेद का विधिवत पाठ किया गया। इसके बाद एक कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित आश्रम के पुरोहित राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित विद्यार्थी आचार्य मयंक शास्त्री के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर वैदिक हवन यज्ञ को सम्पन्न कराया गया। आचार्य मयंक शास्त्री ने बताया कि विहंगम योग एक आध्यात्मिक संस्थान के साथ साथ समाजिक संगठन है। जिसका उदेश्य धर्म,अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति करना है। हवन यज्ञ कर विश्व के मानव जाती कल्याण के साथ सबके जीवन में संतुलन बना रहे, ऐसा प्रार्थना किया गया। कहा कि आज भारतवर्ष के विभिन्न राज्य के साथ विदेशों में भी सदगुरू आचार्य श्री स्वतंत्र देव महाराज जी के जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ विश्व शांति वैदिक महायज्ञ करा कर मनाया गया। वहीं वाराणसी स्थित उमरांहा में स्वर्वेद महामंदिर धाम से सदगुरू श्री स्वतंत्रदेव महाराज जी और सुपूज्य श्री विज्ञान देव महाराज के सानिध्य में आनलाईन कार्यक्रम भी कराया गया। कहा जीवन में सात्विक विचारों से युक्त होने के लिए सत्यसंग और यज्ञ जैसे क्रिया को अपनाने होंगे। विश्व के जनहित के लिए सदगुरुदेव की अमृतवाणी का लाभ भी आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान आरती,वंदना शांतिपाठ कर के जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भंडारा भी कराया गया। इस दौरान गीता देवी, प्रभारी सीताराम वर्मा, नरेश प्रजापति, हुलास चौहान, सीताराम मिस्त्री, उज्जवल कुमार सिंह, विपुल कुमार सिंह, सोनू कुमार के साथ अन्य लोग शामिल रहे।
