गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा के आह्वान पर जन अधिकार पार्टी के जिला प्रधानमहासचिव के अध्यक्षता में केंद्र सरकार द्वारा रेलवे,बीएसएनल,एयरपोर्ट आदि सरकारी संस्थानों के निजीकरण के खिलाफ डेहरी ऑन सोन स्थित तार बंगला मोड़ से थाना चौक तक मार्च कर, थाना मोड़ पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष ई विशाल कुशवाहा ने कहा देश के प्रधानमंत्री सरकारी नौकरी की ख्वाब पाल रेलवे प्लेटफार्म पर बैठ तैयारी करने वाले छात्रों के सपने तोड़ रही है,उन्होंने सरकारी नौकरियों की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को भी आगे आकर विरोध में शामिल होने की अपील किया। वही जाप युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष तुराब नियाजी ने जिले में बढ़ते अपराध,अफसरशाही,महंगाई को कम करने की मांग किया। इस दौरान जाप रोहतास के जिला प्रधानमहासचिव विनोद सिंह यादव,महिला प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रिजवाना खातून,कुरैशा बीबी,युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष सुकेश गुप्ता,तिलौथू प्रखंड राजिन्द्र यादव,जिला प्रवक्ता कमलेश पाठक,प्रखंड अध्यक्ष डेहरी नील कमल पांडेय,छात्र परिषद उपाध्यक्ष अजय कुमार,मनु मिश्रा,अमीरुल इस्लाम,अनुज पटेल,नूरजहाँ खातून,तेतरी देवी,सुमित मिश्रा,आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
