प्रशासनिक कार्रवाई में हुई कुर्की जब्ती. हत्याकांड में शामिल अभियुक्त के घर हुई कुर्की जब्ती.


 विकाश कुमार की रिपोर्ट ;-

अकोढ़ी गोला (रोहतास). 
दरिहट थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदराव गांव में लगभग डेढ़ महीने पहले मानवता को शर्मसार कर देने वाली ट्रिपल हत्याकांड में शामिल दो हत्यारों की गिरफ्तारी होने के बाद अन्य हत्यारों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी के बाद भी हत्या के आरोपी  अजय सिंह एवं उनकी पत्नी गायत्री देवी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है इस संदर्भ में कोर्ट ने कई बार इश्तिहार के माध्यम से हत्याकांड में शामिल अभियुक्तों को हाजिर होने के कहा इसके बावजूद भी हत्या के आरोपी हाजिर नहीं हुए। कोर्ट ने हत्या के आरोपी के घर कुर्की वारंट का आदेश दिया इसी संदर्भ में दिन शनिवार को आरोपित अजय सिंह एवं पत्नी गायत्री देवी की घर को कुर्की वारंट के तहत कार्यवाही की गई। इस संदर्भ में दरिहट थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पिछले 13 ,7,2021 तारीख को थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदराव गांव में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी पुलिसिया कार्यवाही में हत्या के आरोपी दो लोग सुनील सिंह एवं अमन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था परंतु इनके पिता अजय सिंह और पत्नी गायत्री देवी कई दिनों से फरार चल रहे हैं। कोर्ट के आदेश अनुसार दिन शनिवार को आरोपित के घर कुर्की जब्ती का कार्यवाही हुई है कार्यवाही में घर के चौखट,कीवाड, खिड़की, बर्तन ,चौकी, गेहूं, चावल, ड्रम,बक्सा,फ्रिज ,अलमीरा ,सहित अन्य के घर के सभी सामानों को जप्त किया गया । इस कार्यवाही में दरिहट थाना के विधि व्यवस्था प्रभारी राजकुमार सिंह, एएसआई विमलेश कुमार, एएसआई पप्पू कुमार एवं अकोढ़ी गोला थाना से एसआई धनंजय कुमार सहित दर्जनों पुलिसकर्मी शामिल हुए।