विकास कुमार की रिपोर्ट ;-
अकोढ़ी गोला( रोहतास) .
औरंगाबाद जिला अंतर्गत बारुण थाना क्षेत्र के बगाही गांव के तीन लोगों पर शराब पीकर मारपीट करने के आरोप में दरिहट थाना ने तीनों लोगों को पकड़कर एवं शराब की पुष्टि होने पर जेल भेज दिया. विदित हो कि शुक्रवार की शाम सैकड़ों की संख्या में दरिहट निवासी महिला और पुरुष थाने में पहुंचकर तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया उन्होंने बताया कि सोन नदी के डीला पर हम लोग खेती करते हैं और अपना जीवन यापन करते हैं परंतु सोन नदी के उस पार बगाही गांव के रहने वाले आसपास के लोग हमेशा शराब पीकर एवं रंगबाजी करते हुए हमारी फसलों को तबाह करते हैं एवं तोड़कर ले जाते हैं इसी संदर्भ में आज बगाही गांव के कुछ अपराधी किस्म के लोग शराब के नशे में धुत होकर खेतों से पटल तोड़ कर ले गए एवं पास में कार्य कर रहे महिलाओं के साथ छेड़खानी भी की महिलाओं के विरोध करने पर महिलाओं से उलझ गए तभी आसपास के महिलाएं और पुरुष आकर तीनों लोगों का पकड़कर दरिहट थाना को सूचना देते हुए दरिहट थाने को अपनी पूरी आपबीती बताई। इस संदर्भ में दरिहट थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनो लोग औरंगाबाद जिला थाना बारून, गांव बगाही के निवासी हैं और इन तीनों लोगों को शराब पीने की पुष्टि हुई है और साथ में झगड़ा भी किए हैं जिसमें हीरालाल सिंह पिता रामविलास सिंह, सकलदीप सिंह पिता बाबूनंदसिंह, सुनील सिंह पिता गुरु नारायण सिंह शामिल है शराब पीकर मारपीट करने के संदर्भ में तीनों लोगों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया।
