गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
रक्तदान से बड़ा जीवन में और कोई दान नही होता है ।इस दान से विकट परिस्थिति में दुर्घटना या बीमारी से ग्रसित मरीज के जीवन को बचाया जा सकता है। अभिनव कला संगम द्वारा आयोजित रक्त वीर सम्मान सह वृक्षारोपण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
सम्मान समारोह में श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश ने कहा कि रक्तदान के साथ-साथ ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए अकस द्वारा वृक्षारोपण अभियान को प्रतिवर्ष आयोजित करना समाज से जुड़े लोगों को एक नई दिशा देने के समान है। समाज के सभी वर्ग के लोगों को ऐसे कार्यों में अपनी बढ़-चढ़कर भूमिका निभानी चाहिए। प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि वह एक महिला होकर ही वर्ष में दो बार रक्तदान करती हैं। रक्तदान को लेकर लोगों की भ्रांतियां दूर होनी चाहिए व बढ़ चढ़कर सभी को इसमें हिस्सा लेनी चाहिए। एनएमसीएच के जनसंपर्क पदाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह के सुझाव पर अभिनव कला संगम ने बिहार अंगदान कमिटी को पुनर्जीवित करने की बात कही। जिस पर एनएमसीएच द्वारा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने सभी रक्त वीरों को सम्मान पत्र के साथ-साथ वृक्ष का वितरण किया। वहीं श्रम अधीक्षक, प्रखंड प्रमुख समेत अन्य लोगों ने ड्रीम हाउस परिसर में वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशलेंद्र कुशवाहा व संचालन महासचिव पत्रकार कमलेश कुमार ने की।जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव व शहर के जाने माने समाजसेवी नंदन कुमार ने किया।इस अवसर पर
डेहरी के चर्चित युवासमाजसेवी व संस्था से उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, सिमल सिंह, मीडिया प्रभारी इंद्र कुमार बाघा, प्रो रणवीर सिंहा, संजय यादव, शंभू गुप्ता, संजय सिंह, संतोष चंद्रवंशी, कलाम हासमी, विजय चौरसिया, मनोज गुप्ता, कुंदन यादव समेत अन्य सदस्यों ने आगत अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया।
