पेन्सर्स एशोसिएशन ने की शोक सभा ,

 कमलेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ;-

डेहरी /डालमियानगर 

अनुमंडल पेंशनर एसोसिएशन ने रविवार को शोक सभा आयोजित कर वरीय पेंशनर्स मथुरा प्रसाद को 2 मिनट मौन व्रत श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया एसोसिएशन के मंत्री जगदीश सिंह के अनुसार गत गुरुवार को व 82 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक मथुरा प्रसाद की असामयिक निधन हो गया ।उनके मृत्यु की खबर मिलते एसोसिएशन के लोगो ने उनके घर पहुच उनके अंतिम दर्शन किया व फूल माला चढ़ा श्रधांजलि दिया ।

एसोसिएशन कार्यालय में आहूत शोक सभा मे अध्यक्ष भैरव राम ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला ।उन्होंने कहा कि वे बेहद मिलनसार व शांति प्रिय व्यक्ति थे । शोक सभा में शिवदर्श  सिंह ,राधा सिंह, रामजी सिंह, ई  गोपाल नारायण सिंह, केदारनाथ सिंह ,गफ्फार अंसारी ,मुमताज अंसारी ,नरेंद्र कुमार ,सुरेश सिंह अशोक राम जियुत शर्मा आदि मौजूद थे।