ललन सिंह को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बारूण के स्थानीय जदयू नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त कर दी बधाई


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

बारूण (औरंगाबाद):- जदयू का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को बनाए जाने पर बारूण के स्थानीय जदयू नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। लोकसभा में संसदीय दल के नेता ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बारूण जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह धमनी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार ने बधाई देते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि ललन सिंह के नेतृत्व में जदयू संगठन और भी मजबूत और धारदार बनेगा। बिहार से बाहर कई प्रदेशों में अपने अनुभव से श्री सिंह संगठन को और अधिक मजबूती देने में सक्षम होंगे। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने अपने कार्यकाल में संगठन की मजबूती के लिए जो भी प्रयास किए उसकी सराहना की गई और आशा व्यक्त की गई । उनके द्वारा बुथस्तर पर बनाए गए संगठन को और अधिक ताकत देते हुए समाजवादी विचारधारा के पुराने साथियों सहित ज्यादा से ज्यादा नए लोगों को भी पार्टी से जोड़ा जाएगा। इस चयन के लिए सभी नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह को धन्यवाद भी दिया। कहा कि विश्वास है कि वे एक सफल राष्ट्रीय अध्यक्ष भी साबित होंगे जिनके नेतृत्व में जदयू पुनः अपने पुराने गौरव को प्राप्त करेगा। इस मनोनयन पर सभी कार्यकर्ताओं में एक नए जोश का संचार हुआ है। इनके साथ साथ बारूण के जदयू कार्यकर्ता अनिल यादव, रणजीत यादव, उदय पटेल, उमेश सिंह, विभूति पांडेय, मिथलेश मेहता,अशोक पटेल ने एक स्वर से अपने नेता के इस फैसले का बधाई के साथ स्वागत किया है।