मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- राजनीतिक वाद विवाद के कारण दो पक्षो में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। जिस मामले में बारूण थाने में प्राथमिकी दर्ज पीड़ित के आवेदन पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह प्राथमिकी बीजेपी मंडल अध्यक्ष अजित कुमार सहित उनके अन्य परिजनों पर हुई है। जिसे लेकर बारूण मामला पूरे दिन चर्चा में रहा। थाना क्षेत्र के महुअरी गांव पीड़ित नंदकिशोर सिंह ने अपने आवेदन में बताया है कि वह रविवार की शाम में अपने खेत का पानी देखने के बाद उसके सामने सड़क पुल पर बैठा हुआ था। वही जम्होर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा के अजित कुमार भी बैठे हुए थे और राजनीतिकी चर्चा व इधर उधर की बात चल रही थी। उसी दौरान अजित उनके साथ अभद्र व्यवहार करते करते गाली गलौज करते हुए फोन कर अपने दो भाई अमित कुमार और सुजीत कुमार के साथ दो अज्ञात लोगों को बुलाया और उन्हें पटक कर मारने पीटने लगे।उसी दौरान गले का सोने का चेन और घड़ी छीन लिए साथ ही हथियार के बल पर दिखाकर जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर अपने गाँव धर्मपुरा लेकर चले गए। जहां उनके पिता बिगु सिंह आये और जान से मार देने के लिए अपने बेटों को प्रोत्साहित करने लगे। बताया कि धर्मपुरा गाँव मे ही मेरा ननिहाल है ,जैसे ही उन्हें जानकारी मिली लोग आए और मुझे छुड़ा कर ले गए। इधर थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जहां कांड संख्या 216/21है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले को लेकर कारवाई जारी है।
