नेहरू युवा केन्द्र के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर स्वच्छता शपथ समारोह का किया आयोजन


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

बारूण(औरंगाबाद):-  नेहरू युवा केंद्र औरंगाबाद के तत्वाधान  में बारूण प्रखंड अंतर्गत युवा मंडल के माध्यम से सोहर बिगहा एवं बनौली में सदस्यों के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता शपथ समारोह का आयोजन किया गया। शपथ समारोह में उपस्थित युवाओं ने शपथ लिया कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और उस के लिए समय दूंगा ।हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूंगा। मैं स्वयं से, मेरे परिवार से ,मेरे मोहल्ले से ,मेरे गांव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरुआत करूंगा । इस विचार के साथ गांव- गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा एवं जो शपथ ले रहा हूं। वह अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाऊंगा।  मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित बारूण प्रखंड के राष्ट्रीय युवा कोर प्रयाग कुमार ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम बारूण प्रखंड के विभिन्न गांव में 1 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। जिसमें गांव की सफाई ,वृक्षारोपण, डोर टू डोर कैंपेन, स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन का सफाई, बस अड्डा ,स्वास्थ्य उप केंद्र का सफाई होगा। साथ ही साथ युवाओं के द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता ,रैली तथा प्रभात फेरी का भी आयोजन होगा। मौके पर अभाविप के संजीत कुमार ,युवा मंडल के सदस्य राहुल कुमार ,नीतीश सत्येंद्र, राहुल, गोविंद,अभिषेक,रौशन कुमार,समेत अन्य दर्जनों उपस्थित थे।