बालू परिवहन में लगे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जप्त


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

बारूण(औरंगाबाद):- बारूण थाना क्षेत्र के सोनननगर  से बालू वाली ट्रेक्टर कौ बारूण पुलिस ने पकड़ा है। बारूण थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि रविवार देर शाम को स्वराज ट्रैक्टर सोननगर से पकड़ा गया है।ट्रैक्टर पर बालू था, जो पुलिस को देख बालू गिराते हुए भाग निकला लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर ट्रैक्टर को पकड़ी है। पकड़ी गयी ट्रैक्टर को सत्यापन हेतू डीटीओ को सूचना किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बालू की अवैध ढुलाई और शराब पर नकेल कसने के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। अवैध कारोबार को लेकर लगातार छापामारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।