मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- बारूण थाना क्षेत्र के सिरिस गोविंद पुर गांव में हुए मारपीट के मामले में बारूण पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामला महज दो गाडियो के आपस मे सटने से उत्पन हुआ था। जिसमे दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई। जिसमें कुछ घायल भी हुए थे। जिसमें एक पक्ष से बारूण थाने में प्राथमिकी होने के बाद दुसरे पक्ष के दुर्गावती देवी ने 12 लोगों पर मारपीट का आरोप में रविवार को थाने पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इधर थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि पीड़ित सिरिस गोविंद पुर निवासी दुर्गावती देवी के आवेदन पर प्राथमिकी की गई है। दुर्गावती देवी ने बताई कि दुकान के सामने खड़ी वाहन में वाहन टकराने की वजह से विवाद हुआ और मारपीट हुआ है। बताया कि
इसी गांव के निवासी अशोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अमित अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, अखिल कुमार उर्फ सोनी, रितेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, जय कुमार, विकास अग्रवाल, हर्ष कुमार ने दुर्गावती देवी और इनके परिवार के साथ मारपीट किया है। जिन पर प्राथमिकी की गई है। जहां कांड संख्या 224/21 है।
