मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
रोहतास:- विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर रोहतास जिला के ज्ञानघाट उल्ली रोहतास आश्रम के परिसर में 800 पौधे विहंगम योग संस्थान के तहत लगाए गए हैं। विहंगम योग के पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह,पियूष कुमार, ब्रह्मेश्वर पांडेय ने बताया कि पर्यावरण दिवस से लेकर पृथ्वी दिवस तक ,अब तक 800 पौधे लगा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पौधारोपण में गोल्ड मोहर, सागवान,अमरूद, आम व अन्य प्रकार के पौधे शामिल है। बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस मनाए जाने का सिर्फ एक मकसद है की दुनिया का पर्यावरण बेहतर और पृथ्वी पर रहने वाले जीव के योग्य बनाया जाए। यह तभी संभव है जब प्रत्येक व्यक्ति इसके प्रति सजगता दर्शाए। पेड़ पौधे जीवन रक्षक होते हैं। सभी जीवो को शुद्ध हवा एवं शुद्ध जल की आवश्यकता होती है। पेड़ से उक्त दोनों वस्तु की प्राप्ति इस संसार में होती है। जब प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण के संबंध में अपना योगदान देगा तो निश्चय हैं दुनिया के पर्यावरण में अप्रत्याशित परिवर्तन देखने को मिलेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपिल किया कि वे पृथ्वी दिवस के अवसर पर यह संकल्प लें कि उन्हें प्रतिवर्ष पेड़ लगाने का कार्य करना आवश्यक होगा। बताया कि सदगुरू सदाफल देव महाराज जी का 134 वीं जन्म जयंती1 इसी माह के 26 अगस्त मनाया जाएगा। इस अवसर पर भी सदगुरू शिष्यों ने पौधरोपण में श्रमदान किया। पौधारोपण के दौरान आश्रम के कई गुरू भाई-बहनों ने पौधारोपण अभियान में सेवा सहयोग को प्रदान किया।
