सीबीएसई बोर्ड के हुए रिजल्ट मे गडबडी को लेकर ,छात्राओं एंव अभिभावकों ने डालमियानगर माँडल स्कूल मे जमकर हंगामा किया,



 कमलेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ;-

डेहरी /डालमियानगर 
डालमियानगर  गुरुवार को  डालमियानगर माँडल स्कूल मे हालही मे सीबीएसई बोर्ड ने छात्राओं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, छात्राओं का कहना है कि डालमियानगर माँडल स्कूल प्रधानाचार्य, एंव शिझको ने मिली भगत होने के कारण अपने करीबियों को अचछा नंबर दिया गया है, स्कूल छात्राओं का अच्छा नंबर नही दिया गया है, जिससे कहीं भी नामांकन नही हो सकता है, छात्राओं एवं अभिभावकों ने जमकर बवाल काटा और प्रधानाचार्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि अपने करीबियों को विधालय द्वारा अच्छा नंबर दिया गया है, माले नेता अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में छात्राओं एवं अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से मिलकर कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना किया जाए , बच्चे देश के भविष्य है, माले सचिव अशोक सिंह ने कहा कि विधालय मे हुए रिजल्ट नंबर को अच्छा से शिझको द्वारा नहीं दिया गया है उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के मिलीभगत से रिजल्ट में हुए गड़बड़ी को लेकर इसको सुधार करने की मांग की साथ ही कहा कि बच्चों के साथ में ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए अशोक सिंह ने छात्राओं को अभिभावकों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया मौके पर प्रशासन भी पहुंचा और मॉडल स्कूल के अध्यक्ष मुकेश पांडे ने कहा कि बच्चों बच्चों के साथ हुए रिजल्ट में गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मौके पर दर्जनों अभिभावक एवं छात्राओं उपस्थित थे  डालमियानगर थानाध्यक्ष गौतम कुमार दल बल के साथ उपस्थित थे अभिभावक मिथिलेश कुमार तिवारी शमशेर आलम जय प्रकाश सिंह संजय सिंह समेत दर्जनों अभिभावकों ने कहा कि मॉडल स्कूल डालमियानगर में सीबीएसई बोर्ड द्वारा रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य आर,पी शाही एवं विद्यालय के शिक्षकों पर घोर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है ,वहीं दुसरी तरफ आरपी शाही ने बताया कि पटना सीबीएसई बोर्ड ने रिजल्ट जारी किया है इसमें विधालय का कोई दोस नही ,