बिहार में चल रही परिवर्तन की लहर :- चिराग पासवान


गौतम कुमार ,के वीरेंद्र की रिपोर्ट ;-

                                                          =====================

                                                   आशीर्वाद यात्रा में जुटी  ऐतिहासिक भीड़

                                                              ====================

डेहरी(रोहतास) बैशाखी के सहारे वर्तमान में चल रही बिहार सरकार लड़खड़ा रही है। ऐसे में यह सरकार कभी भी गिर सकती है।बिहार में परिवर्तन की जो लहर चल रही है, उससे सत्ताधारी राजनीतिक दलों में बेचैनी बढ़ी है। जिन लोगों को यह भ्रम है, कि लोक जनशक्ति पार्टी टूटी है, या कमजोर हुई है। तो उन्हें लोजपा के आशीर्वाद यात्रा को एक नजर देखना चाहिए। क्योंकि कुछ लोग लोजपा से बाहर जरूर हुए हैं, किंतु पार्टी वही है, और पहले से ज्यादा मजबूत है। उक्त बातें लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आशीर्वाद यात्रा के क्रम में डेहरी में कहीं। 

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के नारे से राज्य सरकार में बेचैनी है। राज्य में शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार की हालत बद से बदतर है। जिस दल और नेता को राज्य की जनता ने नकार दिया,आज वह पिछले दरवाजे से सत्ता पर काबिज है।सभी स्थानों पर आशीर्वाद यात्रा में उमड़ रही भारी भीड़ यह संकेत दे रही है, कि आने वाले दिनों में बिहार में एक नई राजनीतिक क्रांति होगी।वहीं संसदीय दल के अध्यक्ष हुलास पांडेय ने कहा कि बिहार के युवाओं, किसानों, माता एवं बहनों का आशीर्वाद जिस प्रकार से मिल रहा है। उससे यह कहने में जरा भी संकोच नहीं कि लोक जनशक्ति पार्टी एक आने वाले दिनों में बिहार में एक बड़ी पार्टी के रूप में अपने को स्थापित करेगी। औरंगाबाद जिले से होते हुए आशीर्वाद यात्रा जैसे ही पाली पुल पहुंची, हजारों की संख्या में झंडा बैनर के साथ कार्यकर्ता रामविलास पासवान अमर रहे, चिराग पासवान जिंदाबाद, लोक जनशक्ति पार्टी जिंदाबाद का गगनभेदी नारा लगाते हुए चिराग पासवान को माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत में हाथी-घोड़ा और बैंड बाजा भी था। चिराग पासवान व संसदीय दल के अध्यक्ष हुलास पांडेय ने गाड़ी से नीचे उतर कर स्वागत में खड़े हाथी को फल खिलाया और आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचकर चिराग पासवान व हुलास पाण्डेय ने बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और वीर कुंवर सिंह की क्रांति का बखान किया।आशीर्वाद यात्रा मेंहजारों-हजार की संख्या में दो पहिया व चार पहिया वाहनों के लंबे काफिले व हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ देख चिराग पासवान गदगद थे,तो सत्तारूढ राजनीतिक दलों में बेचैनी देखी गई।इस आर्शीवाद यात्रा मे लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू

तिवारी एंव प्रधान महासचिव संजय कुमार पासवान भी मौजूद थे।


 वहीं अकोढ़ीगोला प्रखंड प्रमुख संतोष पासवान ने रोहतास के धरती पर चिराग पासवान के कदम रखते ही   भारी जनसमूह के बीच सोननदी के पावन तट पर चिराग पासवान एव॔ हुलास पांडेय को फूलो के गुलदस्ता तथा अंग वस्त्र देकर स्वागत व सम्मानित किया।व्यवसाई जयप्रकाश कश्यप ने भी पुष्पगुच्छ व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।स्वागत करने वालों में आशुतोष सिंह,आकाश कुमार,पासवान चेतना मंच रोहतास के संस्थापक वीरेंद्र पासवान,मुखिया भिखारी पासवान,वार्ड पार्षद दीपक पासवान,शंभू पासवान,मुखिया ददन पासवान,उमा शंकर पासवान,अमित पासवान, विमल सिंह,रमाशंकर पांडेय,मंटू सिंह,सीमल सिंह,कृष्णा पासवान,मुन्ना सिंह,हरेराम पासवान काश्मीर पासवान,अजय सिंह,बिनोद पासवान,जनार्दन पासवान,अजय पासवान,पिंटु कुमार राठौर,पूर्व प्रधानाध्यापक लाल बहादुर पासवान,हरेराम भोजपूरीया,मुन्ना पासवान,हरेन्द्र सिंह हरियाली,बीरेन्द्र सिंह मुखिया,दरोगा पासवान,बंटी सिंह,राजू गुप्ता उपाध्यक्ष वार्डसंघ अकोढी गोला,सरोज चंद्रवंशी,विकास पासवान सहित हजारों की संख्या में सभी जाति और धर्मो के लोग उपस्थित थे।