डालमियानगर अपने समय में न सिर्फ अपने उद्योग बल्कि शैक्षणिक परिसरों के लिए प्रसिद्ध था,




 कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-

डेहरी /डालमियानगर 

एक समय था जब यहां पर गुणवत्ता से परिपूर्ण विद्यालय एवं पुस्तकालय चला करती थी । पर समय का चक्र ऐसा चला की उद्योग ही भी अपितु यहां की पुस्तकालय भी बन्द हो गया ।
डालमियानगर झंडा चौक वाले मैदान में  स्थित रोहतास क्लब जो कभी पुस्तकालय हुआ करता था आज वो पूरी तरह से जर्जर स्तिथि में है । चुकी डालमियानगर डेहरी के छात्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं । पर आज यहां के छात्र छात्रों को वो माहौल  नहीं मिल पाता जहां वो अपने पठन पठन को सुचारू रूप से संपन करे । छात्रों को पढ़ने के लिए कोई पुस्तकालय नहीं है इसकी वजह से छात्र छात्रा बाहर का रुख करते है और अपने नगर को छोड़ चले जाते है ।
 ऐसे अभाविप छात्र नेता यश उपाध्याय एवं छात्रों की एक टोली में शुक्रवार को डेहरी नगर पालिका के कार्यपालक पदाधिकारी को एक डालमियानगर में स्थित रोहतास क्लब में एक पुस्तकालय खुलवाने हेतु एक ज्ञापन सौंपा । 
यश उपाध्याय ने कहा कि हमारे शहर के छात्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बल्कि प्रतिभा को निखारने हेतु हमारे शहर में पुस्तकालय जैसी संस्था नहीं हैं यही कारण है कि  कुछ छात्र पुस्तकालय की कमी से अपनी प्रतिभा को निखारने हेतु शहर चले जाते है और कुछ छात्र छात्राओं की पैसों की कमी से उनकी प्रतिभा परास्त हो जाती है और वो पढ़ाई छोड़ देते है ।
इसलिए आज हमने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को यह ज्ञापन सौंपा है । उम्मीद है जिस तरह से शहर के विकास में इनका योगदान है वो छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के देखते हुए पुस्तकालय खोलने हेतु उचित प्रयास करेंगे । चुकी कर कार्यपालक पदाधिकारी रित्विक कुमार जी ने हमे हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया , उम्मीद है नगर परिषद जल्द से जल्द पुस्तकालय को लेकर आवश्यक कदम उठाएगी ।
वहीं डालमियानगर के छात्र जयंत राज ने बताया कि डालमियानगर डेहरी के छात्र पुस्तकालय की कमी की वजह से जैसे तैसे पढ़ते है । एक पुस्तकालय के खुलने से यहां के छात्र लाभान्वित होंगे एवं किसी भी छात्र को पुस्तकालय के लिए शहर ना छोड़ना पड़ेगा और ना ही किसी को अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ेगी ।
मौके पर राहुल कुमार, आशीष सिंह और मितांशु कुमार उपस्थित हुए,