गिरफ्तार करने गई पुलिस के डर से आरोपी छत से कुदा घटना स्थल पर मौत हो गई,


 कमलेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ;-

डेहरी /तिलौथु 
डालमियानगर  तिलौथू गांव में रविवार की देर रात को वारंटी को गिरफ्तार करने गई थी, वारंटी के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि घर के दरवाजा तोडकर घर मे प्रवेश किया पुलिस के डर से आरोपी छत से कुद गया जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टायर जला कर सडक को जाम कर दिया पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने  भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया, पुलिस ने बताया कि  तिलौथू गांव के निवासी हरिनारायण यादव के पुत्र मलूयादव के खिलाफ वारंट जारी किया था, मृतक मलूयादव उम्र 45 वर्ष बताया जाता है मृतक के पत्नी मीना देवी ने बताई की पुलिस ने घर में जबरन घुस गया जिससे मेरी पति छत से कूद गए जिसे घटनास्थल पर मृत्यु हो गया अनुमंडलीय पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार रावत अनुमंडल पदाधिकारी समीर सौरभ ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया बुझाया और कहा कि तिलौथू थाने के पुलिस के खिलाफ जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को नौकरी और मुआवजे की मांग की प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सताना देते हुए मुआवजा दिलाने की और नौकरी सरकार से दिलाने की बात कही मौके पर सासाराम विधायक राजेश कुमार गुप्ता ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए तथा नौकरी दिलाने की घोषणा की इसके बाद प्रशासन के आश्वासन पर ग्रामीणो ने सड़क जाम को हटाया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सासाराम सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ग्रामीणों ने बताया कि तिलौथू थाने के पुलिस की लापरवाही के कारण हमारे पति की जान चली गई ,गिरफ्तार ही करना था तो पेट्रोल टंकी पर हमारे पति काम करते थे वहीं से पकड़ कर जेल भेज देती, तो ऐसी घटना नहीं घटती मृतक के परिजनों का बुरा हाल हुआ है,