प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनुज चौधरी ने बताया कि डालमियानगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शीघ्र खोला जाए,
कमलेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट,
डेहरी /डालमियानगर
रोहतास उद्योग समूह समापन के बाद से आज तक डालमियानगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं खोला गया, वही शाहाबाद परीक्षेत्र का एकलौता अस्पताल ईएसआई हॉस्पिटल डालमियानगर जो श्रमिकों के साथ साथ आज-पास में फैले 50 किलोमीटर तक के लोगों के इलाज मात्र एक साधन था, और वह अपने इलाज के लिए यहां लोग यहां आते थे, चिकित्सा के यहां तमाम साधन,बेड इत्यादि,उत्तम किस्म का ओ. टी उपलब्ध था,परंतु आज वह अपनी गौरवमई इतिहास को संजोए हुए, अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यहां नहीं होने के कारण 15 गांव जैसे मथुरापुर कॉलोनी, मथुरापुर गांव, बिहारी बीघा, मथुरी, न्यू गंगौली, न्यू सिधौली, सिधौली, सनाथबिघा, प्रयाग बिगहा, पूर्णमासी बिगहा, रजवरवाबिघा, रतू बिगहा, मौनियाबिघा, डालमियानगर औद्योगिक कॉलोनी में के हजारों लोगो को स्वास्थ्य लाभ मिलता था, आसपास उस समय के उद्योग जैसे कल्याणपुर सीमेंट, रोहतास उद्योग समूह, जपला सीमेंट फैक्ट्री, तथा दुर्गावती का वनस्पति फैक्ट्री, अन्य छोटे छोटे उद्योगों के कर्मचारियों और मजदूरों का यहां इलाज होता रहा है, अगर अपरोक्ष रूप से देखा जाए तो, उस समय लाखों लोगों का इलाज और उनके उम्मीदों का सहारा एक ईएसआई हॉस्पिटल डालमियानगर था,वैसे सरकार ने स्वास्थ्य केंद्र अन्य स्थानों पर अवश्य खोला परंतु ईएसआई हॉस्पिटल डालमियानगर स्तर का आज भी यहां का अनुमंडल अस्पताल या जिला स्वास्थ्य केंद्र नहीं है,आज हजारों लोग अच्छे स्वास्थ्य के सुविधा से वंचित है, यहां पर असहाय असमर्थ और मजबूर लोगों का इलाज कम पैसे में हो जाता था, जो आज असंभव है, उन्हें इलाज के लिए 5 से 10 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता है अनुमंडलीय अस्पताल डेहरी या फिर एनएमसीएच जमुहार जाना पड़ता है. जिससे यहां के लोगों को समय के साथ पैसे की मार सहनी पड़ती है,जबकि चार दशक पूर्व यहां दो अस्पताल डालमियानगर ईएसआई हॉस्पिटल और डालमियानगर औद्योगिक हॉस्पिटल, लोगों के इलाज के लिए खुला हुआ था.जहां सैकड़ों की संख्या में लोग अपने इलाज करा पाते थे. आज यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
क्या कहते हैं जय भारती सेवा संस्थान के सचिव विनय मिश्रा उर्फ विनय बाबा कहते हैं कि कई बार उन्होंने डालमियानगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलें जाने की सिफारिश स्वास्थ मंत्री तथा सासाराम सिविल सर्जन से किया है. ताकि यहां के लोगों को इलाज के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़े,
डॉ मधु सिंह कही की डालमियानगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अति आवश्यक है इससे सभी वर्ग के लोग इलाज करा पाएंगे,
सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय पांडे इलाज के लिए यहां के लोगों को काफी सहूलियत होगा तथा दूरी व समय का भी बचाव भी होगा,
मानव सेवा समिति के गौतम कुमार श्रीवास्तव, कहते हैं की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से सबसे अधिक वंचित तबके के लोग लाभान्वित होंगे, जिन्हें इलाज के लिए 7 से 10 किलोमीटर की दूरी तय कर डेहरी जाना या जमुहार जाना पड़ता है,
