मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से बुधवार को बारूण ब्लॉक मुख्यालय पर शिविर लगाकर 54 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, स्टीक, आदी वितरित किया गया। शिविर में बारूण क्षेत्र के विभिन्न गांव के दिव्यांग मौजूद रहे। केंद्र सरकार के संगठन कानपुर से आए एनजीओ एमली के साथ बारूण बीडीसी आशुतोष कुमार,उपप्रमुख प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, मुखिया बलवंत पासवान ने दिव्यजनों में ट्राई साईकिल, वैशाखी, सुनने का यंत्र वितरण किया। उपप्रमुख प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह ने कहा कि भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग एवं सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के द्वारा 64 ट्राईसाइकिल में से 54 ट्राईसाइकिल वितरण हुआ है। 10 दिव्यांगजन अनुपस्थित रहे। कहा कि काजीचक पंचायत से बहुति,नावाडीह,काजीचक, कोचाढ़ पंचायत से कोचाढ़,शेखविगहा,हंडल पिपरा, कंचनपुर पंचायत से अदमा, कंचनपुर, मेह पंचायत और धमनी पंचायत के विभिन्न गांव के दिव्यांग जनों ने लाभ प्राप्त किया। कहा कि यह उपकरण दिव्यांगजनों के जीवन का सहारा बनेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हमेशा दिव्यांगों के हित में कार्य कर रही है। इनकी सेवा करना पुनीत कार्य है। दिव्यांगों को यह अहसास नहीं होना चाहिए कि वे शारीरिक रूप से कमजोर हैं। बीडीओ आशुतोष कुमार ने कहा कि विभागीय स्तर से समय-समय कैंप लगाकर दिव्यांगों को जरूरत के माध्यम से उपकरण वितरित किया जा रहा है।
