उज्जवल दीप इंडिया निधि लिमिटेड के सीएसपी डिस्ट्रीब्यूटर ब्रांच का उद्घाटन ,प्रो0 डॉ चंदन कुमार



 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

बारुण /औरंगाबाद 
बारूण के ग्राम मोहनगंज में उज्जवल दीप इंडिया निधि लिमिटेड के सीएसपी डिस्ट्रीब्यूटर ब्रांच बारुण का उद्घाटन राजद के वरीय नेता प्रो0 डॉ चंदन कुमार के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सीएसपी संचालिका निराशा देवी एवं नेहा कुमारी के द्वारा मुख्य अतिथि को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। उज्जवल दीप के मैनेजमेंट स्टॉफ पवन गुप्ता हनी कुमारी ,सत्यम कुमार एरिया मैनेजर के साथ धमनी पंचायत के उप मुखिया धर्मजीत यादव विश्वनाथ सिंह एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। शाखा के मैनेजमेंट स्टाफ पवन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की यह शाखा दूसरे बैंकों की तरह जमा निकासी की  सुविधा ग्राहक को उपलब्ध कराएगी जिसमें मुख्य रुप से भी शेविंग अकाउंट ओपनिंग, आरडी,एफडी, डीआरडी एमआईएस खाता खोलने के साथ एटीएम ,गोल्ड लोन, ग्रुप लोन, पर्सनल लोन, पासबुक प्रिंटिंग सुविधाएं दी जाएंगी। दूसरे अन्य बैंकों से इसमें पैसा का लेन देन किया जा सकेगा यह बारुण प्रखंड का प्रखंड स्तरीय केंद्र है इसके अतिरिक्त अन्य पंचायतों में भी इसके सीएसपी शाखा को खोला जाएगा ,जिससे छोटे-मोटे व्यवसाई यों को सुविधानुसार  25000 से 500000 तक के ऋण उपलब्ध कराए जा सकेंगे। मुख्य अतिथि डॉ चन्दन कुमार ने सीएसपी से जुड़े कर्मचारियों को क्षेत्र के लोगों को उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध कराने की सलाह दी।