गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
रोहतास जिले के जमुहार में स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में एमसीए के विद्यार्थियों के लिए 2 वर्षीय कोर्स शुरू करके इससे अद्यतन शोध पाठ्यक्रम को जोड़ दिया गया है ।एआईसीटीई के निर्देशानुसार एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बढ़ते हुए मांग को देखते हुए गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में एडवांस करिकुलम को शुरू कर दिया गया है ।यह पाठ्यक्रम अन्य संस्थानों में 3 वर्ष का समय लेता है जबकि यहां इसे 2 वर्ष में ही पूरा कर लिया जाएगा। इस पाठ्यक्रम के अंतर्गत यहां क्लाउड कम्प्यूटिंग, डीप लर्निंग एवं नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, मशीन लर्निंग विद पैथम, मोबाइल कंप्यूटिंग, डाटा माइनिंग एवं डाटा वेयरहाउसिंग जैसे पाठ्यक्रम पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जी एन एस यू में बीसीए के लिए भी एआईसीटीई के निर्देश के आलोक में नवीनतम पाठ्यक्रम को जोड़कर इसे विश्वस्तरीय स्नातक शिक्षा हेतु समृद्ध किया गया है ।यहां पढ़कर छात्र सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएंगे तथा देश विदेश में अपना और संस्थान का नाम ऊंचा करेंगे। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में छात्रों को सैद्धांतिक शिक्षा के साथ-साथ प्रायोगिक शिक्षा एवं टूर एक्सपोजर जैसे कार्यक्रमों को जोड़कर उन्हें शैक्षणिक रूप से सुदृढ किया जा रहा है ताकि देश विदेश में कहीं भी हर प्रकार की प्रतियोगिताओं को पार कर सके।
