विकाश कुमार की रिपोर्ट ;-
अकोढ़ी गोला( रोहतास) .दरिहट थाना क्षेत्र अंतर्गत आयरकोठा बाजार पर दिन में चोरों ने एक स्वर्ण व्यवसाई की दुकान से गहने चुराकर भागने में कामयाब हो गए। घटना के क्रम में दुकानदार मंटू कुमार सोनी ने बताया कि तड़के सुबह 10:00 बजे के आसपास जब वह दुकान खोलकर सफाई करने के बाद,पास के ही रोड के उस पार पानी लाने गया तभी एक चोर ने थैले में रखे हुए गहने लेकर मोटरसाइकिल पर भागने लगा, हो हल्ला करने पर कुछ ग्रामीण दौड़े लेकिन मोटरसाइकिल तेज होने के कारण चोर भागने में सफल रहा। इस संदर्भ में दुकानदार ने बताया कि पायल,कानबालि, नाक में पहनने वाला, आदि गहने लेकर चोर भाग गया। सूचना पाकर मौके पर दरिहट थानाध्यक्ष सुधीर कुमार दल बल के साथ पहुंचे और अगल-बगल के सभी दुकानों से बात करते हुए स्थल का निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि मंटू कुमार सोनी पिता राजू प्रसाद सोनी के द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दी गई है घटनाक्रम को देखते हुए सघन जांच अभियान एवं लोगों से पूछताछ की जा रही है विदित हो कि महीने दिन पहले आयर कोठा बाजार पर ही चिलबिला पुल के नीचे पवन मोबाइल सेंटर के दुकान में घुसकर चोरों ने छत को तोड़कर कई मोबाइल चुरा लिए थे।
