गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज के तत्वावधान में चल रहे स्तनपान दिवस कार्यक्रम का समापन कल शाम हो गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कुलाधिपति सह सांसद गोपाल नारायण सिंह ने स्तनपान के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से धात्री माताओं को जागरूक करने के लिए नारायण नर्सिंग कॉलेज के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के समापन में स्तनपान विषय पर सेमिनार ,मॉडल प्रेजेंटेशन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया तथा अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया ।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एम एल वर्मा, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर कॉल ,नारायण नर्सिंग कॉलेज के उप प्राचार्य नितेश कुमार ,नारायण नर्सिंग कॉलेज की प्राध्यापक लिंसी जोसेफ, नारायण नर्सिंग कॉलेज की शिक्षक ऑरेलिया एक्का तथा नर्सिंग कॉलेज के अन्य शिक्षक गण भी उपस्थित थे।
