एम्बुलेंस चालक से दो शराबी गाली गलौज करने के मामले में पुलिस शराबियों को भेजी जेल


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

बारूण(औरंगाबाद):- नशे की हालत में एम्बुलेंस चालक से गाली गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है। जिस मामले में बारूण पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारूण के एम्बुलेंस चालक शिवचंद्र पासवान ने बताया कि वह मरीज को अंकोरहा पहुंचाकर सीएचसी बारूण लौट रहा था,उसी क्रम में लोहा पीपर के पास दो लोग नशे की हालत में एम्बुलेंस रूकवाकर गाली गलौज करने लगे। वही जैसे ही स्थानीय लोगो ने देखा दोनों को पकड़ कर बारूण थाना को सौंपा दिया। वही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अमर सिंह जो नरारी कला खुर्द थाना के ग्राम ओड़िया और दूसरा प्रशिद्ध पासवान जो माली थाना के भकुरिया के निवासी के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।