भैंसाहा पंचायत अंतर्गत कटार गांव के सरकारी स्कूल के पास अधूरा पड़ा कला मंच


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /इंद्रपुरी  
इंद्रपुरी क्षेत्र के भैंसाहा पंचायत अंतर्गत कटार गांव के सरकारी स्कूल के पास अधूरा पड़ा कला मंच उद्घाटन की बाट जोह रहा है ज्ञात हो कि करीब एक दशक पूर्व डेहरी के पूर्व विधायक ज्योति रश्मि के फंड से कला मंच का निर्माण हो रहा था ताकि गांव के लोग उक्त स्थल पर सार्वजनिक पूजा पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर सके लेकिन ठेकेदार एवं ब्लॉक के कर्मियों के मिलीभगत से राशि की बंदरबांट कर ली गई तथा कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है इस संबंध में देहरी  मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने बताया कि यह एक दशक पूर्व का मामला है  प्रत्येक वर्ष लोग कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद लगाए हुए हैं अभी तक उसमें  नीचे का फर्श भराई तथा दीवाल का प्लास्टर एवं रंगाई पुताई का कार्य नहीं हो पाया है जिसे कला मंच का उपयोग नहीं हो पाता है इस बात को लेकर संबंधित अधिकारियों से ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा जाएगा ताकि ग्रामीण महिला पुरुष  सरकारी योजनाओं का लाभ ले सके