मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- विशेष समकालीन अभियान में शराब कारोबारियों के विरुद्ध बारूण पुलिस ने भुईयां टोली के दो भाइयों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के भुइया टोली में अभियान के दौरान छापेमारी करने पर शराब के कारोबार में लिप्त दो भाई सत्येंद्र राम और धर्मेंद्र राम के घर पर छापेमारी की गई तो उनके घर से देसी शराब टनाका कंपनी का तीन सौ एमएल का 160 की संख्या में शराब बरामद हुआ। वही भुइया टोली में ही छापेमारी कर 50 की संख्या में तीन सौ एमएल का टच कंपनी का देसी शराब बरामद किया गया। जिसका कारोबार कर रही मंटू देवी को गिरफ्तार किया गया।
साथ ही थानाध्यक्ष ने बताया कि इसी अभियान के तहत शराब के मामले में वर्ष 2019 से ही फरार कांड संख्या 159/19 के अभियुक्त सतीश कुमार को रोहतास जिले के कोचस से गिरफ्तार किया गया है।
