भारतीय जनता पार्टी की सुधार व उपलब्धियां विषय पर वर्चुअल बैठक


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /इन्द्रपुरी 

भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश द्वारा आयोजित कृषि क्षेत्र में सुधार व उपलब्धियां विषय पर वर्चुअल बैठक शनिवार को रोहतास हम कैमूर जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं का चिंतन सत्र आयोजित की गई जिसमें मुख्य वक्ता बिहार भाजपा संगठन महामंत्री नागेंद्र जी व सुनील देवधर उपस्थित हुए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से बताते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानों के खाते में प्रतिवर्ष ₹6000 किसान सम्मान योजना का लाभ दे रही है किसानों को कम ब्याज पर किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी का बैंक लोन दिया जा रहा है ताकि कृषि कार्य प्रभावित ना हो इसके अलावा किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अनेक योजना बन रही है जिससे किसान लाभान्वित हो सके मौके पर रोहतास जिला अध्यक्ष सुशील कुमार, जिला प्रभारी जितेंद्र पांडे, प्रदेश मंत्री अजय यादव,पूर्व विधायक इं सत्यनारायण सिंह, जवाहर सिंह, रिंकी रानी पांडे, जिला महामंत्री अरुण पांडे, शशि भूषण प्रसाद, बलराम मिश्रा, विजय सिंह, प्यारेलाल ओझा, डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, शशिभूषण राय समेत अन्य लोग शामिल हुए