मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- राष्ट्रीय जनता दल पार्टी ने औरंगाबाद जिला राजद के प्रधान महासचिव के रूप में बारूण प्रखंड के चन्द्रबिगहा गांव के निवासी अनिल टाईगर को चयन किया है। अनिल टाईगर ने बताया कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुझे अपने पाटी में प्रखंड अध्यक्ष से स्थानांतरित करते हुए औरंगाबाद जिला राजद का प्रधान महासचिव के पद पर मनोनीत करते हुए विशेष कार्य हेतु चयन किया है। अनिल टाईगर ने राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को धन्यवाद ज्ञापन करते कहा कि मैं अपने पार्टी में विगत छ:बार प्रखंड अध्यक्ष और एक बार जिला सचिव के रूप पाटी के लिए सेवा देता आया हूँ और इस बार जिला प्रधान महासचिव के रूप में भी अपने कर्तव्यों का पाटी के विकास के लिए तन मन धन से करूंगा। जिला प्रधान महासचिव बनने को लेकर प्रखंड और जिला के राजद कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी।
