पुष्पा गुप्ता की रिपोर्ट ;-
डेहरी।रोहतास
जीवन के रफ्तार में मनुष्य को समय से अपने दैनिक कार्य करना चाहिए। विशेषकर पुलिस बल को कार्य करते समय सावधानियां भी बरतनी चाहिए। उक्त बातें bmp-2 कमांडेंट सौपना मिश्राम जी ने शुक्रवार को बीएमपी दो के मनोरंजन गृह में आयोजित रफ्तार विषय पर सेमिनार के संबोधन में कहा। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में समय पर खाना समय पर सोना समय पर जागना सोने से पहले टहलना दैनिक जीवन में यह अत्यंत जरूरी है। सुबह टहलने के साथ-साथ योगा भी जरूरी है। जवानों को अपनी ड्यूटी अच्छे तरीके से करने के लिए खुद का कद्र करना जरूरी है। तभी वह जवान ड्यूटी का भी कद्र करेगा। सेमिनार में महाराष्ट्रा समेत अन्य प्रदेश से पुलिस विभाग के विचारक ने भी अपना संबोधन दिया। सेमिनार के दौरान जवानों को कई अन्य बातों की जानकारी दी गई। पूर्ण अनुशासन तथा कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए पुलिस व उनके अधिकारी सेमिनार में शामिल थे। दो अलग-अलग सत्र में आयोजित सेमिनार में अन्य लोगों के अलावा bmp-2 के पुलिस उपाधीक्षक दशरथ यादव, जय प्रकाश चौधरी समेत पुलिस एसोसिएशन एवं मेंस एसोसिएशन के पद धारक एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
