गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
भारतीय जनता पार्टी रोहतास एवं कैमूर जिला के प्रमुख कार्यकर्ताओं का चिंतन सत्र शनिवार को वर्चुअल बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने की मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी को डिजिटल माध्यम से बताते हुए कहा कि डॉ मुखर्जी का जन्म 9 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था वह अपने जीवन का प्रारंभ एक वकील के रूप में किया स्नातकोत्तर परीक्षा में सर्वोच्च स्थान पाकर श्यामा प्रसाद ने कानून का अध्ययन किया 33 साल की उम्र में वे विश्वविद्यालय के उपकुलपति बन गए 1934 से 1938 तक उन्होंने कुलपति के रूप में कार्यकाल पूरा किए उन्होंने भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहित किया 1937 में रविंद्र नाथ टैगोर के दीक्षांत समारोह में छात्रों को बंगला भाषा में संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया उन्होंने अपनी अंतिम सांस संदिग्ध परिस्थितियों में 23 जून 1953 को श्रीनगर में ली जहां उन्हें नजरबंद रखा गया था वर्चुअल बैठक में जिला प्रभारी जितेंद्र पांडे, एमएलसी निवेदिता सिंह, रिंकी रानी पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष भोला सिंह, प्रमोद सिंह, जिला महामंत्री शशि भूषण प्रसाद, अरुण पांडे, प्यारेलाल ओझा, डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, शशि भूषण राय, महामंत्री सोनू सिंह समेत अन्य लोग शामिल हुए अंत में धन्यवाद ज्ञापन कैमूर के जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने किया
