पुष्पा गुप्ता की रिपोर्ट ;-
डेहरी।रोहतास
2 दिन पूर्व केंद्रीय मंत्रिमंडल में बिहार के राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया तथा गाजे-बाजे के साथ अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। पूर्व एनडीए प्रत्याशी रिंकू सोनी ने कार्यकर्ताओं के संबोधन में कहा कि आरसीपी सिंह व लोजपा सांसद पशुपति पारस के केंद्रीय मंत्री बनने से विशेषकर बिहार के लोगों को बहुत फायदा मिलेगा। साथ ही आरा सांसद आरके सिंह कैबिनेट मंत्री बनने से शाहाबाद के लोगों में विशेष खुशी है। आने वाले दिनों में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का डेहरी में भव्य स्वागत किया जाएगा। क्योंकि उनके मंत्री बनने से जदयू कार्यकर्ता विशेषकर खासे उत्साहित है। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां भी बांटी गई। कार्यक्रम में जदयू नेता दीपक शर्मा, मुमताज बेगम, उमा कुशवाहा, रवि भारती, संतोष कुशवाहा, कृष्णा पटेल, मुन्ना खान, अरुण रावत, अरुण चौधरी, इकबाल आलम, सरफराज आलम, संजय कुमार, चिंटू कुमार, विजय चौधरी समेत अन्य शामिल थे। इधर जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव शोभा चंद्रवंशी ने सुभाष नगर में मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया तथा केंद्रीय मंत्री बनने के लिए आरसीपी सिंह को बधाई भी भेजा।
