गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
पशुपालकों की लगातार शिकायत के बावजूद अनुमंडल पशु अस्पताल में चिकित्सकों की अनुपस्थिति व पशुपालकों को सुविधा नहीं मिलने से आक्रोशित कई गांवों के पशुपालकों ने अनुमंडल के पशु अस्पताल में पहुंचकर प्रदर्शन किया। अनुमंडल कार्यालय में मांग पत्र भी सौंपा।पशुपालक संदीप कुमार ने बताया कि 1 सप्ताह पूर्व उसकी गाय की तबीयत खराब थी वह लगातार अनुमंडल पशु अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से गुहार लगातार करता रहा लेकिन एक दिन भी चिकित्सक गाय को देखने नहीं गए जिसे गाय की मृत्यु हो गई वही पशुपालन रामानंद प्रसाद मनोज कुमार ने कहा की पदस्थापित पशु चिकित्सक अस्पताल में नहीं राहते है | सरकार द्वारा मिलने वाले दवा को बेच दिया जाता है सरकार से मिलने वाली सुविधाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है अनुमंडल पशु अस्पताल के चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मीयो पर ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया पशुपालक बड़ी तादाद में जुलूस निकाल कर पाली रोड होते हुए थाना चौक पहुंचे वह लोग पशु चिकित्सक होश में आओ पशु अस्पताल में भ्रष्टाचार पर रोक लगाओ लापरवाह कर्मियों पर fir करो नारा लगाते रहे पशु पालन संदीप कुमार ने कहा कि उसकी गाय की मौत के लिए अनुमंडल पशु अस्पताल जिमेवार है उसे मुआवजा मिलना चाहिए वही प्रभारी चिकित्सक प्रिया कुमारी ने बताया कि वह और उसके पति प्रखंड अनुमंडल समेत कई अस्पतालों के प्रभार में है कर्मियों की कमी है इस कारण समुचित रूप से हम लोग सेवा नहीं कर पा रहे हैं पशुपालकों के ज्ञापन पर एसडीएम सुनील कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है | जांच कर कार्रवाई की जाएगी |
