डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिवस मनाया गया,व् पद चिन्हों पर चलने का किया आवाहन


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /इन्द्रपुरी 
डेहरी प्रखंड के चकांहा  शक्ति केंद्र पर  मंगलवार को आनंद मैरिज हॉल बदीहा मैं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिवस  मनाया गया जिसकी अध्यक्षता डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने की मुख्य अतिथि कार्यक्रम प्रभारी  प्रदेश कार्य समिति सदस्य त्रिविक्रम नारायण सिंह उपस्थित हुए सर्वप्रथम डा मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर सामूहिक रूप से श्रद्धा सुमन अर्पित की गई तथा भारत माता की जय का नारा लगाया गया मंडल की ओर से आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया तत्पश्चात गांव के  मुख्य सड़क के किनारे दर्जनों औषधीय पौधा नीम एवं फलदार पौधा का वृक्षारोपण भी किया गया मुख्य अतिथि श्री सिंह ने सेवा ही संगठन है  के तहत ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि पेड़ों की कटाई एवं बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए स्वस्थ रहने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगानी चाहिए ताकि लोगों को शुद्ध वातावरण मिल सके  वही उनकी जीवनी बताते हुए पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह ने कहा कि डॉ मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था उन्होंने अपने जीवन का प्रारंभ वकील के रूप में किया कोलकाता विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर परीक्षा में सर्वोच्च स्थान पाकर कानून का अध्ययन किया उन्होंने अपने कार्यकाल में 1948 में पश्चिम बंगाल के चितरंजन में स्वचालित इंजन कारखाने की शुरुआत हुई , हिंदुस्तान एयरक्राफ्ट फैक्ट्री को लिमिटेड कंपनी के रूप में पुनर्गठित किया तभी इंडियन एयर फोर्स के लिए जेट एयरक्राफ्ट की असेंबलिंग की तथा भारतीय रेलवे के लिए स्टील रेल कोच का तथा निजी परिवहन के लिए बसों के बाहरी ढांचे का निर्माण किया गया भारत में इस्पात उत्पादन की मात्रा की मांग को पूरा करने के लिए उन्होंने 1955 में एक नए स्टील प्लांट की स्थापना की वही प्रदेश मंत्री अजय यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे देश में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भोला, जिला महामंत्री शशि भूषण प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह प्यारेलाल ओझा, बबल कश्यप, प्रकाश गोस्वामी, रविंदर सिंह, संजय सिंह सरपंच,  प्रखंड महामंत्री सोनू सिंह वार्ड सदस्य राकेश सिंह, अनिल सिंह, रंग बहादुर सिंह, भाजयुमो के रवि सिंह, बबलू दुबे, आईटी सेल के प्रखंड संयोजक अभिषेक कुमार पांडे समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए