डेहरी स्टेशन के विकास पर खर्च होंगे तकरीबन 8करोड़



 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

=======================
*1.65 करोड़ रुपये की लागत से कोच इंडिकेशन बोर्ड
1.53करोड़ रूपये की लागत से प्लेटफार्म की लेबलिंग
40लाख की लागत से साईकिल स्टैंड व आवासों का जीणोद्धार
5 करोड़ रुपये की लागत से एफओबी
=====================

डेहरी /रोहतास 

 डेहरी।कोरोना संक्रमण की गति धीमी पड़ते ही रेलवे ने अवसंरचना के विकास की गति को  तेज कर दिया है।देश के सबसे व्यस्ततम रेल खंड पर स्थापित डेहरी आन सोन स्टेशन पर यात्रियों की सफर  सुगम व सुविधा जनक बनाने के लिए रेलवे ने तकरीबन 8 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं को अमलीजमा पहनाने के लिए तेज शुरूआत  कर दी है। 
पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के गया जंक्शन और डीडीयू जंक्शन के बाद सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला डेहरी आन सोन स्टेशन से वर्ष 2019-20 में 2 करोड 50लाख 76हजार 982 यात्रियों ने सफर किया।लेकिन तब सुविधाओं का आभाव था।अब रेलवे ने डेहरी स्टेशन पर  कोच इंडिकेशन बोर्ड , ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड, डिज़िटल घड़ी, डिज़िटल एनाउंसमेंट,मेन डिसप्ले बोर्ड, कोच एट ए ग्लांस, प्लेटफार्म संख्या दो और तीन की सतहो की ऊचाई बढाने, रेलकर्मियों के लिए स्पेशल साईकिल स्टैंड, रेल आवासों का जीर्णोद्धार तथा पुराने फूटओभर ब्रिज के जगह नये एफओबी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। 
फ़ेम इंडस्ट्रीज लिमिटेड सोनिपथ हरियाणा की कंपनी ने तकरीबन 1करोड़ 65लाख रुपये की लागत से प्लेटफार्म संख्या 1,2,3,4 और 5 पर बहुत तेजी से कोच इंडिकेशन बोर्ड लगाने की कवायद शुरू कर दी है। 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुराने फूटओभर ब्रिज के जगह नये एफओबी का निर्माण कार्य भी एम एस नरेन्द्र कुमार नामक प्रा लिमिटेड कंपनी ने चालू कर दिया। वहीं तकरीबन 40 लाख़ रुपय के खर्च पर रेल आवासों का  जीर्णोद्धार एवं ईसीआरकेयू के पहल पर बनने वाले  रेलकर्मियों हेतू स्पेशल साईकिल स्टैंड का  निर्माण कार्य भी  शुरू हो चुका  है।जबकि प्लेटफार्म संख्या दो और तीन के सतहो की ऊचाई बढाने के लिए रेलवे 1 करोड़ 53 लाख 4 हजार 834रुपये खर्च करेगी। 
===================
 क्या कहते है अधिकारी:- 

रेलवे का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की संरक्षा,सुखद यात्रा एवं उच्च स्तरीय यात्री सुविधा प्रदान करना है। इसे के मद्देनजर विभिन्न विकास योजनाओं का काम चल रहा है। 

राजेश कुमार पाण्डेय, रेल प्रबंधक, डीडीयू रेल मंडल
=======================
स्टेशन पर 36 जोड़ी ट्रेनों का हो रहा ठहराव
===================
  राजधानी एक्सप्रेस(रांची),पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ,महाबोधि एक्सप्रेस ,पूर्वा एक्सप्रेस,पलामू एक्सप्रेस , शिप्रा एक्सप्रेस , चंबल एक्सप्रेस, ग्वालियर एक्सप्रेस, जोधपुर एक्सप्रेस ( हावड़ा जोधपुर ) , जोधपुर एक्सप्रेस ( हावड़ा बीकानेर), हावड़ा मुंबई मेल,पलामू एक्सप्रेस (सिंगरौली),गरीबरथ एक्सप्रेस ,राची लोकमान्यतिलक एक्सप्रेस,पारसनाथ एक्सप्रेस ,हावड़ा ऋषिकेश एक्सप्रेस, गया चेन्नई एक्सप्रेस,निलांचल एक्सप्रेस ,नंदनकानन एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, गंगासतलज एक्सप्रेस, सम्बलपुर एक्सप्रेस, पटना भभूआ इंटरसिटी एक्सप्रेस , कोल्हापुर धनबाद दीक्षाभूमि एक्सप्रेस,स्वर्ण  जयंती एक्सप्रेस, लालकूआ एक्सप्रेस,कोलकता आगरा एक्सप्रेस, जालियांवाला बाग एक्सप्रेस, रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस, कोलकता जम्मुतवी एक्सप्रेस, सियालदह अजमेर एक्सप्रेस ,गरीबनवाज एक्सप्रेस,गया-डेहरी पैसेंजर, डेहरी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय पैसेंजर ,डेहरी-बडकाखाना पैसेंजर, धनबाद डेहरी पैसेंजर 
======================