मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- बारूण प्रखंड मुख्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि सम्बन्धित विभाग के द्वारा बारूण अंचल से स्थानांतरित करते हुए सीओ बसंत कुमार राय को पटना जिला के फुलवारी शरीफ अंचल का सीओ बनाया गया है। समारोह के दौरान बारूण के जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने सीओ बसंत कुमार राय के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में अंचल की विधि व्यवस्था सुदृढ़ रही। भूमि संबंधी सहित अन्य मामलों का निष्पक्षता के साथ समाधान हुआ। समारोह में वस्त्र अलंकार,मिष्ठान सहित फूल माला पहनाकर स्थानांतरित सीओ का स्वागत किया गया और विदाई दी गई। इसी क्रम में सीओ बसंत कुमार राय ने धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे बारूण में लगभग दो वर्षों से अधिक सेवा करते हुए हो चुका है। जिसमें बारूण पुलिस,पत्रकार बंधु,जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों का भी काफी सहयोग रहा है । सबने मुझे प्रेम दिया जिसका मैं आजीवन आभारी रहूंगा। इस दौरान समाजसेवी महेंद्र सिंह,सुनिल कुमार सिंह, लव सिंह, ज्वलाप्रकाश, पियूष कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
