गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

एचडीएफसी डिहरी शाखा के तत्वाधान में आज जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर बैंक के पदाधिकारियों एवं नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कार्य किया।पौधा रोपण कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक की ओर से डिहरी शाखा के प्रबंधक पवन कुमार बैंक अधिकारी एस सेन गुप्ता ,नीरज कुमार, आफताब आलम आदि ने पौधे लगाए जबकि गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक  डॉ एसपी सिंह, डीन प्रोफेसर यू पी सिंह, हॉर्टिकल्चर प्रभारी डॉ संदीप मौर्य, शिक्षक डॉ मोहम्मद हाशिम, डॉ रवि सक्सेना, भास्कर प्रताप सिंह तथा विश्वविद्यालय के सभी माली उपस्थित रहे।